[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : श्रीआनंदम में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भव्य एवं जीवंत प्रस्तुतिकरण किया गया। कथाव्यास आचार्य नीरज शौनक के श्रीमुख से चल रही कथा में श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आए।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, उखल बंधन, कालिया मर्दन, गोवर्धन लीला, पूतना वध, शकटासुर व धेनुकासुर वध सहित विभिन्न बाल लीलाओं की अलौकिक झांकियां सजाई गईं। भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। कथा में भगवान भोलेनाथ के कैलाश से नंदबाबा के घर आने की झांकी ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

आचार्य नीरज शौनक ने कथा के माध्यम से बताया कि भगवान श्रीकृष्ण प्रत्येक युग में धर्म की स्थापना और दुष्टों के विनाश के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण जीवन को पवित्र बनाता है तथा मित्रता का धर्म संकट के समय निभाना चाहिए। कथा में ब्रज की गोपियों, श्रीकृष्ण के वात्सल्य प्रेम एवं बाल स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कथा के पांचवें दिन स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जाखल भी पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया तथा आयोजन की सराहना की। इस दौरान आचार्य नीरज शौनक ने विधायक जाखल का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। वहीं सालासर बालाजी पुजारी परिवार से राहुल पुजारी का भी सम्मान किया गया।

इसके अलावा सीताराम जोशी, महेश मिश्रा, अखिलेश शर्मा, इंद्रा देवी रूंथला, शांति देवी, गोपाल सैनी एवं रामकरण सैनी का भी कथा श्रवण एवं भक्ति भाव से सहभागिता के लिए सम्मान किया गया। कथा के छठे दिन इंद्र मान भंग, महारास लीला, कंस वध एवं श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।

Related Articles