[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में राजकीय स्कूल के सामने सड़क क्षतिग्रस्त:गंदा पानी जमा होने से सड़क टूटी, वाहन चालक परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में राजकीय स्कूल के सामने सड़क क्षतिग्रस्त:गंदा पानी जमा होने से सड़क टूटी, वाहन चालक परेशान

सिंघाना में राजकीय स्कूल के सामने सड़क क्षतिग्रस्त:गंदा पानी जमा होने से सड़क टूटी, वाहन चालक परेशान

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में बुहाना मोड़ स्थित राजकीय स्कूल के सामने सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। यहां गंदा पानी जमा होने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की उचित निकासी न होने से गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है।

सड़क पर फैला कीचड़

पानी के लगातार भराव के कारण सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है और कीचड़ फैल गया है। इसके चलते दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों और दुकानदार मुन्ना लाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग और नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है। हालांकि, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। प्रशासन की इस उदासीनता से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

प्रशासन से जल्द ठीक कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आमजन को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और पानी की उचित निकासी नहीं करवाई गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker