बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत:मां-पिता और भाई को बस में बैठा निकला था; गांव से झुंझुनूं जा रहा था परिवार
बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत:मां-पिता और भाई को बस में बैठा निकला था; गांव से झुंझुनूं जा रहा था परिवार
झुंझुनूं : झुंझुनूं-सोनासर मार्ग पर इशरपुरा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज सोनी (24) पुत्र लालचंद सोनी, निवासी सोनासर के रूप में हुई है। घटना के बाद युवक के शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
सोनासर के पूर्व सरपंच रोहिताश भड़िया बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मनोज, उसके पिता लालचंद, माता और भाई को किसी काम से सोनासर गांव से झुंझुनूं शहर आना था। परिवार के चार लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सुरक्षित सफर नहीं कर सकते थे, इसलिए मनोज ने माता-पिता और भाई को बस में बैठा दिया। खुद पीछे से अपनी बाइक लेकर झुंझुनूं के लिए रवाना हो गया।
जैसे ही मनोज इशरपुरा के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार को घटना का पता चला तो सुध-बुध खो बैठे
बस से झुंझुनूं पहुंचे माता-पिता और भाई को जब मनोज की मौत की खबर मिली, तो वे सुध-बुध खो बैठे। अस्पताल परिसर में मनोज के भाई का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसे देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। मनोज अभी अविवाहित था और अपने तीन भाइयों में बीच का (मंझला) भाई था, जबकि उसकी एक बहन भी है।
घटना की खबर मिलते ही सोनासर गांव के पूर्व सरपंच रोहिताश भड़िया, ग्रामीण संजय स्वामी सहित भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन बीडीके अस्पताल पहुंचे। ग्रामीण संजय स्वामी ने बताया कि पिता और बेटा दोनों रंग-पेंट का काम करके घर चलाते थे। आज दोपहर 12 बजे के आस-पड़ोस यह हादसा हुआ है।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161692


