[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जन सेवा समिति ने किया प्रदर्शन:खेतड़ी ट्रस्ट की नीतियों पर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जन सेवा समिति ने किया प्रदर्शन:खेतड़ी ट्रस्ट की नीतियों पर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी

खेतड़ी में जन सेवा समिति ने किया प्रदर्शन:खेतड़ी ट्रस्ट की नीतियों पर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी

खेतड़ी : खेतड़ी में जन सेवा समिति ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन ट्रस्ट की नीतियों के विरोध में था। समिति ने प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।

रास्ता बंद रखने को लेकर जताया विरोध

धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता आमजन की आवाजाही के लिए खुला रहना चाहिए। मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करना जनहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि खेतड़ी कस्बा रियासत कालीन समय का विश्व प्रसिद्ध कस्बा है।

ट्रस्ट के लोगों पर लगाया आरोप

समिति के अनुसार, भोपालगढ़ किला ऐतिहासिक रूप से रियासत कालीन समय में सामरिक और रिहायशी निवास के लिए उपयोग किया जाता था। आज भी भोपालगढ़ ग्राम में लोग निवास करते हैं। ट्रस्ट के लोगों ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किले पर कब्जा करने का प्रयास किया है, जिससे क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है। इसके अतिरिक्त, खेतड़ी कस्बे में कई स्थानों पर ट्रस्ट द्वारा रास्तों को बंद करने के लिए दीवारें बनाई जा रही हैं।

जन सेवा समिति की प्रमुख मांगों में भोपालगढ़ किले पर लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर रास्ता सुचारु करना, पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच करवाना, प्राचीन मंदिरों पर किए जा रहे कब्जे हटवाना, केवल वसीयत में वर्णित संपत्ति ट्रस्ट को देना और ट्रस्ट द्वारा खेतड़ी क्षेत्र में शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देना शामिल है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

समिति पिछले दो महीने से धरना दे रही है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर राजेश सांखला, शंकर लाल सैन, सीताराम कुमावत, रोहताश हलवाई, लक्ष्मण सिंह सोढ़ा, नरेश शर्मा, मालीराम नायक, रूडमल सैन, मोहन लाल सैन, दिनेश सैन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker