सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री पहुंचे पिलानी:सरस्वती मंदिर और बिरला म्यूजियम का दौरा किया, स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री पहुंचे पिलानी:सरस्वती मंदिर और बिरला म्यूजियम का दौरा किया, स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा
पिलानी : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और झुंझुनू के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने पिलानी का दौरा किया। उन्होंने बिट्स कैंपस स्थित सरस्वती मंदिर, बिरला म्यूजियम और बिरला बालिका विद्यापीठ का दौरा किया। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग भी उनके साथ मौजूद रहे।
मंत्री और जिला कलेक्टर का किया स्वागत
बिट्स कैंपस पहुंचने पर बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के उप निदेशक (प्रशासनिक एवं विधि) डॉ. अजय कुमार अग्रवाल और बीईटी के लायजनिंग ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार जांगिड़ ने मंत्री अविनाश गहलोत और जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का स्वागत किया।
मंत्री अविनाश गहलोत ने भारत-आर्यन नागर शैली में सफेद संगमरमर से निर्मित सरस्वती मंदिर का भ्रमण किया और इसकी वास्तुकला तथा स्थापत्य कला की सराहना की। बिरला म्यूजियम में उन्होंने विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों से संबंधित साइंस मॉडल्स को समझा। उन्होंने म्यूजियम की अतिथि पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा।
स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा
बाद में अविनाश गहलोत ने मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पिलानी में गंभीर जल संकट का जिक्र करते हुए बताया कि यह क्षेत्र डार्क जोन में आता है। पेयजल आपूर्ति के लिए योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि गर्मी में जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विशेष प्रशासनिक प्रयास किए जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161679


