[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावड़ी में दूषित जलापूर्ति से ग्रामीणों में रोष, नलों से निकले पक्षियों के अवशेष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बावड़ी में दूषित जलापूर्ति से ग्रामीणों में रोष, नलों से निकले पक्षियों के अवशेष

बावड़ी में दूषित जलापूर्ति से ग्रामीणों में रोष, नलों से निकले पक्षियों के अवशेष

खंडेला : ग्राम पंचायत बावड़ी में पिछले दो दिनों से दूषित एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थिति तब गंभीर हो गई जब घरों के नलों से पानी के साथ पक्षियों के पंख और अन्य अवशेष निकलने लगे। ग्रामीणों ने इसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीण शिवचंद जांगिड़ ने बताया कि मंगलवार सुबह जलापूर्ति शुरू होते ही नलों से तेज दुर्गंधयुक्त पानी आने लगा, जिसमें पक्षियों के पंख भी दिखाई दिए। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के संविदाकर्मी मौके पर पहुंचे और बताया कि पानी की टंकी के ऊपर लगा सुरक्षा जाल क्षतिग्रस्त होने के कारण एक पक्षी टंकी में गिर गया था, जिसकी मृत्यु होने से पानी दूषित हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार विभाग की ओर से टंकी खाली कर सफाई के बाद अगले दिन स्वच्छ पानी की आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बुधवार को भी हालात नहीं बदले। कई घरों में फिर से बदबूदार पानी और पक्षियों के अवशेष पहुंचने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दूषित पानी की आपूर्ति से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और आमजन भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर सैन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मजदूरों की मदद से पानी की टंकी की सफाई करवाई तथा सुरक्षा के लिए नया जाल भी लगवाया। सहायक अभियंता ने आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित कर लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker