नीमकाथाना में ‘रन्स फॉर पीस’ मैराथन:आतंकवाद विरोध दिवस पर 500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
नीमकाथाना में 'रन्स फॉर पीस' मैराथन:आतंकवाद विरोध दिवस पर 500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
नीमकाथाना : नीमकाथाना में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘रन्स फॉर पीस’ महा मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन चला स्टैंड से शुरू होकर गुहाला सरकारी स्कूल तक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में गुहाला और आसपास के क्षेत्रों से 700 से अधिक लोग शामिल हुए।
मैराथन में दिखा उत्साह
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महादेव काजला (बीडीओ खेतड़ी) और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मानसिंह ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।
शहीदों का सम्मान करने का आह्लान
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद का विरोध करना, शहीदों का सम्मान करना, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। मैराथन पूरी होने के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान की गईं, जबकि विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गईं।
निर्देशक सुरेश रोहिलाण ने विजेताओं के नाम बताए। महिला वर्ग में पूजा सेरावत ने प्रथम, रीतिका मीणा ने द्वितीय और खुशी स्वानियां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में अमित मीणा ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और ईशु ने तृतीय स्थान पर रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद आज विश्व की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है और इसके विरोध में खड़ा होना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सम्मान और देशभक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने यह भी बताया कि खेल और स्वास्थ्य गतिविधियां युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।
एनसीसी कैडेट्स ने भूमिका निभाई
कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अनिल यादव, सुनील महला, सुरेश सैनी, विनोद कृष्णया, विशाल यादव, डॉ. शिवानी खटाणा, शब्बीर कुरैशी और कमल कुमार सैनी सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। व्यवस्थाओं में एनसीसी प्रभारी एएनओ लेफ्टिनेंट सांवर मल चौधरी और उनकी टीम के एनसीसी कैडेट्स ने भी अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन आतंकवाद के विरोध, शहीदों के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2161681


