[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में पेयजल संकट, एसडीएम ने किया निरीक्षण:अधिकारियों को तीन दिन में पाइपलाइन ठीक कर समाधान के निर्देश दिए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में पेयजल संकट, एसडीएम ने किया निरीक्षण:अधिकारियों को तीन दिन में पाइपलाइन ठीक कर समाधान के निर्देश दिए

श्रीमाधोपुर में पेयजल संकट, एसडीएम ने किया निरीक्षण:अधिकारियों को तीन दिन में पाइपलाइन ठीक कर समाधान के निर्देश दिए

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में व्याप्त पेयजल संकट के समाधान हेतु गुरुवार को उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने जलदाय विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्टेशन रोड स्थित अस्पताल के पास किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने स्थानीय निवासियों से पानी की आपूर्ति और संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। शहर में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है, जिसके कारण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपखंड अधिकारी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को तत्काल पाइपलाइन की जांच करने और तीन दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान जलदाय विभाग की सहायक अभियंता कविता बौचल्या, कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार, फीटर हेमराज शर्मा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार और कनिष्ठ अभियंता रोशनलाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles