[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजलदेसर में पोद्दार भवन स्कूल की जांच:बंद किए गए भवन का टीम ने किया भौतिक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजलदेसर में पोद्दार भवन स्कूल की जांच:बंद किए गए भवन का टीम ने किया भौतिक निरीक्षण

राजलदेसर में पोद्दार भवन स्कूल की जांच:बंद किए गए भवन का टीम ने किया भौतिक निरीक्षण

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोद्दार भवन को बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को कनिष्ठ अभियंता बलवीर सिहाग ने टीम के साथ विद्यालय भवन की स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया।

स्थानीय निवासियों और पार्षद धनपत छंगाणी ने अधिकारियों को बताया कि बिना किसी तकनीकी रिपोर्ट के जल्दबाजी में स्कूल बंद करना लगभग 1 हजार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह विद्यालय लंबे समय से चार-पांच वार्डों की शिक्षा का मुख्य केंद्र रहा है और आसपास कोई अन्य सरकारी स्कूल नहीं है।

स्कूल को वापस जल्द शुरू करने की मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस विद्यालय को तुरंत पुनः संचालित किया जाए और उच्च स्तर पर क्रमोन्नत किया जाए। कनिष्ठ अभियंता सिहाग ने आश्वासन दिया कि मौके की वास्तविक रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि छात्रहित में उचित निर्णय लिया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रदीप पांडे, तुलसीराम पांडे और मुकेश सुथार सहित वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin