[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में बिजली समस्या को लेकर बैठक:विधायक बोले-बिजली का लोड अधिक, ट्रांसफार्मर, केबल बदलने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में बिजली समस्या को लेकर बैठक:विधायक बोले-बिजली का लोड अधिक, ट्रांसफार्मर, केबल बदलने के दिए निर्देश

सादुलपुर में बिजली समस्या को लेकर बैठक:विधायक बोले-बिजली का लोड अधिक, ट्रांसफार्मर, केबल बदलने के दिए निर्देश

सादुलपुर : सादुलपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर विधायक मनोज न्यागली ने विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक बोले-बिजली का लोड अधिक

बैठक के दौरान विधायक न्यागली ने अधिकारियों से कहा कि जहां बिजली का लोड अधिक है, वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को बदलने और बिजली के रखरखाव के लिए पूरी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करने पर भी जोर दिया गया।

गर्मी के मौसम से हो रहे परेशान

अनेक विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने लाइन फाल्ट, ट्रांसफार्मर में आग लगने और फेस उड़ने जैसी घटनाओं के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की।

कम वोल्टेज की आ रही समस्या

उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि गर्मी में विद्युत लोड अधिक होने से घरों में कम वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे पंखे और कूलर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड पर कई महीनों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने इस मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से भी बात की और स्थानीय निगम को आवश्यक सामान, जैसे केबल, उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin