[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रीष्मकालीन शिविर का चौथा दिन संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रीष्मकालीन शिविर का चौथा दिन संपन्न

ग्रीष्मकालीन शिविर का चौथा दिन संपन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम डाबला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छः न्याति ब्राह्मण जिला महिला इकाई महासंघ के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय शिविर के चौथे दिन शिविर प्रभारी ममता जोशी ने बताया की पूर्व सभापति नगर परिषद विजय कुमार शर्मा, छः न्याति जिला अध्यक्ष महेश बावलिया, महेंद्र चौबे, योगेश गोड, गुरदास भारती, रवि दाधीच, नरेंद्र काछवाल, राजीव बहड़, बाबू पाटिल व राजीव शर्मा ने शिविर काअवलोकन कर महिला इकाई को इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया। जिला महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 80 महिला एवं छात्राओ का पंजीयन हुआ है।

जिसमें सिलाई प्रशिक्षक निर्मला प्रजापत के निर्देशन में 17 महिला एवं छात्राएं, ब्यूटी पार्लर में मनीषा प्रजापत के पास 14, नृत्य में महिमा शर्मा के पास 27, मेहंदी में आकांक्षा प्रजापत के पास 17 व स्कूटी प्रशिक्षक ज्योति शर्मा के पास पांच प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रही है। उन्होंने बताया कि ये सभी बड़े ही लगन व उत्साह के साथ शिविर में भाग ले रही है।

इस अवसर पर जिला महिला इकाई सदस्य सुषमा शर्मा, सरिता इंदौरिया, निर्मला शर्मा, चंदा बंसिया,संजु बावलिया,वीणा गोड व अनेक ग्रामीण महिलाएं उपस्थिति रही।

Related Articles