देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस द्वारा नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में आयोजित “ओबीसी नारी न्याय सम्मेलन – हक और हिस्सेदारी, अब है मेरी बारी” कार्यक्रम में राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष तारा पूनिया ने भाग लिया। सम्मेलन में देशभर से महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर महिलाओं के अधिकार, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी तारा पूनिया ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी तथा युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार और दूरदृष्टि आज भी देश के विकास में प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान तारा पूनिया ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं को उनके अधिकारों और हिस्सेदारी के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा ऐसे सम्मेलन महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।
सम्मेलन में महिला अधिकार, सामाजिक न्याय और ओबीसी वर्ग की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें महिला नेतृत्व को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us