[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डकैती प्रकरण में 3-3 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

डकैती प्रकरण में 3-3 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : थाना पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे 3-3 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी लक्ष्य कुमार और आदित्य को हरियाणा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। प्रकरण में परिवादी रामनिवास निवासी भोजासर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 18 मार्च की रात उसके भाई सुरेंद्र और महिपाल का अपहरण कर उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट ली गई थी। बदमाशों ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 20 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles