26 मई को होगा इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारियां पूरी
85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आगामी 26 मई को सुबह 9 बजे जयपुर रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार अब तक विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 आवेदन एवं प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिनकी जांच प्रक्रिया जारी है।
सोसायटी अध्यक्ष शौकत अली खान ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शिक्षा, खेल, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है। इसके तहत 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज की विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त प्राचार्य नजीर मोहम्मद खान एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अयूब खान की ओर से की जा रही स्क्रूटनी के बाद पात्र पाए जाने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान सूची में शामिल किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों पर भी विचार कर अधिकांश उपयोगी सुझावों को आयोजन में शामिल किया गया है।
अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं
आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खेल एवं अन्य सूचनाओं के संकलन का दायित्व डॉ. गफ्फार खान को दिया गया है, जबकि पुलिस विभाग से संबंधित सूचनाओं की जिम्मेदारी अयूब खान संभालेंगे। प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य वर्ग की जानकारी का कार्य शौकत अली खान तथा नई नियुक्तियों से संबंधित अभ्यर्थियों की जानकारी संकलित करने का दायित्व आरिफ खान (प्राचार्य) को सौंपा गया है।
कलेक्टर होंगे मुख्य अतिथि
सोसायटी के सचिव एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एफ.एच. गोरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, उप निदेशक डॉ. मोहर सिंह मीणा तथा शिक्षाविद अभिलाषा भाटी मौजूद रहेंगी। बैठक में हाजी याकूब थीम, मोहम्मद रशीद खान मोयल, आवैस कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण संपर्क : शौकत अली खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त) – 94138 87786, अयूब खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त एसपी) – 94143 32200, आरिफ खान (प्राचार्य) – 94143 03302, नजीर मोहम्मद खान (सेवानिवृत्त प्राचार्य) – 94143 33698 व डॉ. गफ्फार खान – 97841 09395 पर संपर्क कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2160312

