दक्ष प्रजापति समाज ने सुवटी देवी किरोड़ीवाल को दी श्रद्धांजलि
दक्ष प्रजापति समाज ने सुवटी देवी किरोड़ीवाल को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय प्रजापति समाज के भामाशाह व भूमिदान दाता नोरतमल किरोड़ीवाल की धर्मपत्नी सुवटी देवी किरोड़ीवाल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को देवलोकगमन हो गया था। दक्ष प्रजापति भवन चूरू में स्वर्गीय सुवटी देवी किरोड़ीवाल को प्रजापति समाज बन्दुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रजापति भवन के अध्यक्ष गोपालराम बबेरवाल ने बताया कि सुवटी देवी के परिवार ने प्रजापति समाज को भवन व छात्रावास के लिए भूमिदान के साथ साथ दोनों भवनों में तीन कमरों का निर्माण भी करवाया, उनके सुपुत्र नारायण प्रसाद ने भी दोनों भवनों में दो कमरों का निर्माण करवाया व समय समय पर आर्थिक सहयोग व समाजहित में सैदेव अग्रणी भूमिका में किरोड़ीवाल परिवार रहता है।
इस अवसर पर ताराचंद पेंसिया, लिखमीचंद टाक, दयाचंद नानवल, किशनलाल किरोड़ीवाल, मनीराम सिंहमार, मांगीलाल टाक, अजित निमिवाल, लिखमाराम डाबला, सोहनलाल किरोड़ीवाल, मदनलाल घोड़ेला, इंदरचंद किरोड़ीवाल, रामेश्वर रामसरा, शंकर कुदाल, चिरंजीलाल घंटेलवाल, नारायण कुदाल, बलदेव नानवाल, विनोद होदखासिया, मनीष किरोड़ीवाल, गिरधारीलाल रामगढ व बाबूलाल घंटेलवाल आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2160309

