[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कराड़िया का विदाई समारोह:अभिभाषक संघ ने कार्यक्रम आयोजित किया, दीगोद हुआ ट्रांसफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कराड़िया का विदाई समारोह:अभिभाषक संघ ने कार्यक्रम आयोजित किया, दीगोद हुआ ट्रांसफर

धोद में न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कराड़िया का विदाई समारोह:अभिभाषक संघ ने कार्यक्रम आयोजित किया, दीगोद हुआ ट्रांसफर

धोद : न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कराड़िया का धोद से दीगोद (कोटा) स्थानांतरण होने पर अभिभाषक संघ धोद ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं, न्यायिक स्टाफ और गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में रमेश कराड़िया का साफा, माला और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अभिभाषक संघ धोद के अध्यक्ष रामरतन बगड़िया ने समारोह को संबोधित करते हुए रमेश कराड़िया को मिलनसार, सरल और सुलझे हुए अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि कराड़िया ने हमेशा नए अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन और सहयोग किया, और उनका व्यवहार न्यायिक स्टाफ व अधिवक्ताओं के प्रति स्नेहपूर्ण रहा। बगड़िया ने उनके प्रमोशन और नई जिम्मेदारी पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गिरधारी लाल जिलोया, महासचिव कमल कुमार, संयुक्त सचिव रवि कुमार जांगिड़, एडवोकेट भारत बाजिया, रमेश खोखर, दिनेश सैनी, दिनेश गोस्वामी, रविंद्र बगड़िया, रणजीत कुमावत, धर्मेंद्र जाजोरिया, मुकेश दाधीच सहित समस्त न्यायिक स्टाफ और सहायक अभियोजन अधिकारी सोनल सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश दाधीच ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker