समरस समाज से सशक्त भारत का निर्माण संभव : मुकेश कुमार
समरस समाज से सशक्त भारत का निर्माण संभव : मुकेश कुमार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष के तहत मानसिंहका धर्मशाला में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि समरस समाज से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है और संस्कारी परिवार हिन्दुत्व का आधार हैं।
गोष्ठी का विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रमुख जन की समाज जागरण में भूमिका” रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इस दौरान खण्ड संघ चालक रायसिंह तोगड़ा, नगर संघ चालक विश्वनाथ जोशी और नगर सह संघ चालक शिवरतन मुरारका मंचस्थ रहे।
मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में परिवारों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि परिवार सुरक्षित और संस्कारी रहेंगे तो भारत स्वतः मजबूत बनेगा। उन्होंने संघ की स्थापना, उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संघ की 100 वर्ष की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने समाज की सज्जन शक्ति को साथ लेकर संगठित, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाज जागरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया ने बताया कि ‘सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त नवलगढ़ अभियान’ के तहत अब तक 34 विवाह समारोह प्लास्टिक मुक्त करवाए जा चुके हैं। साथ ही पारिवारिक सद्भाव के तहत छह परिवारों में आपसी मनमुटाव दूर करवाकर मेल-मिलाप कराया गया।
गोष्ठी में खण्ड कार्यवाह विनोद जाखड़, सह खण्ड कार्यवाह संतकुमार शर्मा सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 233 महिला-पुरुषों ने भाग लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157585

