किरावली में शुरू हुई हिंदी फिल्म ‘तेरी अदाओं ने मारा सनम’ की शूटिंग
परामना गांव के कॉलेज परिसर में फिल्माए जा रहे दृश्य, राजस्थान के कलाकार भी निभा रहे अहम भूमिका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हिंदी फीचर फिल्म ‘तेरी अदाओं ने मारा सनम’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के किरावली थाना क्षेत्र स्थित परामना गांव में चल रही है। राभ्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग श्रीमती शांति देवी डिग्री कॉलेज परिसर में की जा रही है।
फिल्म के निर्माता प्रीतम सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी और संवाद राजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी भी वही संभाल रहे हैं। फिल्म में अभिनेता राकेश कुमार सिंह और जयपुर की शनाया सैनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म के डीओपी विकास सक्सेना हैं, जबकि संपादन का कार्य प्रवेश सक्सेना करेंगे। फिल्म के गीत गिरीश भार्गव बिसाऊ ने लिखे हैं। गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़ रूपलीसर, संतोष कुमार नायक कनवारी और पूजा नायक ने दी है। संगीत निर्देशन संतोष कुमार कनवारी का है तथा कोरियोग्राफी कनिष्का सिंह कर रही हैं।
कई कलाकार निभाएंगे अहम किरदार
फिल्म में सुमन शर्मा (जोधपुर), रीना गौतम (मथुरा), राजकुमार नायक, अमर सिंह, अन्नू पूनिया, सरोज बरोड़ (रतनगढ़), रागिनी तिवारी (मुंबई), दीनदयाल दीनू सौंख, अमित चाहर, विवेक चाहर, तरुण चाहर, लक्की डागुर, गौरव चाहर, सत्यवीर चाहर, धर्मेंद्र चाहर, जीत चाहर, सोनू, समीर, भोला चाहर, यश, अतुल, दशरथ सिंह, आयशा तिवारी और चौधरी उदय भान सिंह सहित कई कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।
मेकअप का जिम्मा जयपुर के भुवनेश भटनागर संभाल रहे हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के किरावली थाना क्षेत्र में ही की जाएगी। इस दौरान अवनीश तिवारी सहित फिल्म यूनिट के सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157568

