झुंझुनूं : जिला प्रशासन ने याद किया पं. नेहरू को : पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया
जिला प्रशासन ने याद किया पं. नेहरू को : पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने नेहरू पार्क स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों और देश के विकास में उनके योगदान के बारे में बताया।
इस दौरान एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, झुंझुनूं एसडीएम सुप्रिया कालेर, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष मनोज मील, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाष ढाका, जिला पीआरओ हिमांशु सिंह, स्काउट सीओ महेश कालावत, गांधी जीवन दर्शन समिति के झुंझुनू ब्लॉक के सह संयोजक रामगोपाल महमिया आदि ने भी पुष्पांजलि दी। इस दौरान स्काउट्स और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पंडित नेहरू को याद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043426


