[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जिला कलेक्ट्रेट व उपखंड कार्यालयों पर दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार से कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट एवं उपखंड कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

महासंघ ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आरजीएचएस योजना में किए गए बदलाव, लंबित पदोन्नतियां और विभागों में रिक्त पद नहीं भरने के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। महासंघ के सभाध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे प्रदेशभर के लाखों कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

200 से अधिक तहसीलदारों के पदस्थापन की मांग

ज्ञापन में कर्मचारियों ने 200 से अधिक तहसीलदारों के पदस्थापन, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने, समय पर पदोन्नति देने और लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को पहले ही आंदोलन का नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

सरदारशहर में सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर में जिला अध्यक्ष निर्मल सोनी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ओमसिंह राठौड़, तेजवीर कोटवार, सुनील मीणा, अनिल, संदीप भोजक, अशोक पांडिया, देवेंद्र सिंह राठौड़, विजेश, मुकेश, अनिशा मुनेश, अमजद खान, भवानीशंकर, अभिषेक, हरिओम और संदीप सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles