साइबर ठगी में दो युवकों पर केस दर्ज:म्यूल खातों से अवैध लेनदेन का आरोप, गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
साइबर ठगी में दो युवकों पर केस दर्ज:म्यूल खातों से अवैध लेनदेन का आरोप, गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने साइबर ठगी और म्यूल बैंक खातों के जरिए अवैध लेनदेन के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस के “म्यूल हंटर अभियान” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना है।
पुलिस ने बताया साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। इस जांच में एसबीआई बैंक शाखा केड़ के खाताधारक अमित कुमावत (22) और एसबीआई बैंक पीरूसिंह सर्किल झुंझुनूं के खाताधारक अरूण कुमावत (29) के खिलाफ कई साइबर शिकायतें सामने आईं।
जांच में अमित कुमावत के बैंक खाते पर साइबर क्राइम पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर कुल 11 शिकायतें दर्ज मिलीं। इन शिकायतों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के माध्यम से अलग-अलग लोगों से हजारों रुपए की ठगी का खुलासा हुआ। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता और संबंधित दस्तावेज अपने चचेरे भाई अरूण कुमावत को 10 हजार रुपए के बदले दिए थे।
वहीं, अरूण कुमावत के खाते पर भी कुल 9 साइबर शिकायतें दर्ज पाई गईं। अरूण ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन ऐप के जरिए यूएसडीटी खरीदने और बेचने का काम करता था, और इसी बहाने लोगों से साइबर ठगी करता था। उसने अमित के बैंक खाते का उपयोग भी इसी कार्य के लिए करना स्वीकार किया।
जांच अधिकारी एएसआई प्रकाशचंद्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दोनों आरोपियों ने नेट बैंकिंग और म्यूल खातों का इस्तेमाल कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया। इस मामले में गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156260


