14 साल पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:आरोपी लंबे समय से गुढ़ागौड़जी पुलिस और न्यायालय से बच रहा था
14 साल पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:आरोपी लंबे समय से गुढ़ागौड़जी पुलिस और न्यायालय से बच रहा था
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस ने 14 साल पुराने एक मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी भवानी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय से बच रहा था।
पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी भवानी सिंह पुत्र सवाई सिंह, निवासी धमोरा, थाना गुढ़ागौड़जी, जिला झुंझुनूं के खिलाफ माननीय एसीजेएम न्यायालय उदयपुरवाटी में प्रकरण संख्या 257/12 और एफआईआर संख्या 82/2012 दर्ज था।
उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 458, 324, 326 और 323 के तहत गंभीर आरोप थे। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। पुलिस पिछले 14 वर्षों से आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम धमोरा में दबिश दी और भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156260


