15 साल बाद पकड़ा गया पिकअप चोरी का आरोपी:झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा के सिरसी गांव में दबिश देकर पकड़ा
15 साल बाद पकड़ा गया पिकअप चोरी का आरोपी:झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा के सिरसी गांव में दबिश देकर पकड़ा
झुंझुनूं : पिकअप चोरी करने के 15 साल पुराने मामले में झुंझुनृं की कोतवाली पुलिस ने 5 इनामी वांटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा के सिरसी (बहल) में दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी साल 2011 से फरार था और अदालत ने भगोड़ा घोषित कर रखा था। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।
कॉन्स्टेबल संदीप पूनियां को मिली पुख्ता जानकारी के बाद टीम का गठन किया गया और 17 मई को हरियाणा के जिला भिवानी के थाना बहल में आने वाले गांव सिरसी में अचानक दबिश दी। इस रेड से आरोपी को संभलने का मौका नहीं मिला और टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पर केस का मामला साल 2011 का है। परिवादी श्रीराम पुत्र सूरजाराम निवासी दोरादास ने 17 मार्च 2011 को कोतवाली थाने में एक रिपोर्ट दी थी। बताया था कि 16 मार्च 2011 की रात अपनी पिकअप गाड़ी (नंबर: RJ 18G-1918) को रोज की तरह अपनी दुकान के सामने खड़ा किया था। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर उसकी गाड़ी चुरा ले गए थे।
गैंग के 4 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल
पुलिस ने जांच शुरू की और चोरी की पिकअप बरामद कर ली थी। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ धोलिया, मंगल सिंह उर्फ मंगला, अशोक जाट और सतीश बागड़ी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लेकिन गैंग का पांचवां सदस्य अनिल पुत्र रामभगत उर्फ भगताराम फरार चल रहा था। आरोपी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद उसे रविवार को पकड़ लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156257


