[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दो दिवसीय शनि महोत्सव का समापन:श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत की पूजा कर खुशहाली की कामना की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दो दिवसीय शनि महोत्सव का समापन:श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत की पूजा कर खुशहाली की कामना की

खेतड़ी में दो दिवसीय शनि महोत्सव का समापन:श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत की पूजा कर खुशहाली की कामना की

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के भव्य शनि देव मंदिर में दो दिवसीय शनि महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। पुजारी स्याहू भार्गव के सानिध्य में भगवान शनि देव की प्रतिमा का विशेष पुष्पों से श्रृंगार किया गया। अखंड ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

शनि जयंती पर होता है मेले का आयोजन

पुजारी स्याहू भार्गव ने बताया कि कस्बे का शनि मंदिर रियासत कालीन समय में निर्मित हुआ था। तब से लेकर आज तक कस्बेवासी लगातार शनिदेव की पूजा-अर्चना कर राजाओं के समय से चली आ रही परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। शनि जयंती महोत्सव पर मंदिर में महाआरती, प्रसाद वितरण और मेले का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर शनिदेव के 9 भाई-बहनों की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

उन्होंने यह भी बताया कि न्याय के देवता शनिदेव हमेशा भक्तों के हितकारी रहे हैं। कई वर्षों बाद शनिदेव की पूजा का विशेष संयोग बना है। मान्यता है कि यदि शनिदेव के चरणों में सरसों का तेल चढ़ाया जाए और पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाया जाए, तो शनिदेव प्रसन्न होकर भक्तों की पीड़ा हर लेते हैं।

मंदिर कमेटी की ओर से परिसर में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी का लुत्फ उठाया। खेतड़ी कस्बे के अलावा लूणा की ढाणी, पपुरना, संजयनगर, निजामपुर मोड़, कोलिहान, राजोता, बीलवा, बागोर सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और शनिदेव महाराज के सामने माथा टेककर मन्नतें मांगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सुरेश कुमार कानोड़िया, रूलीचंद भार्गव, रामावतार सैनी भगत, जिवण भगत, छगनलाल भगत, सुरेश साह, राजेश कपिल कुमार, विजेश वर्मा, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Related Articles