[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना-2027: पहले चरण ने पकड़ी रफ्तार, प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जुटाई जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना-2027: पहले चरण ने पकड़ी रफ्तार, प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जुटाई जानकारी

जनगणना-2027: पहले चरण ने पकड़ी रफ्तार, प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जुटाई जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” अभियान ने रविवार को गति पकड़ ली। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियां संकलित कीं।

अभियान के तहत प्रगणकों ने मकानों की स्थिति, उपयोग, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली, आवासीय सुविधाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मकानों पर अंकन कार्य भी किया। जनगणना कार्य के दौरान आमजन में जागरूकता और उत्साह देखने को मिला तथा नागरिकों ने प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग किया।

जिला प्रशासन ने जनगणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे सही एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना-2027 जैसे राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Articles