नीमकाथाना में 51वां ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर शुरू:20 जून तक चलेगा शिविर, स्काउट गाइड व बच्चे रेल यात्रियों की करेंगे सेवा
नीमकाथाना में 51वां ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर शुरू:20 जून तक चलेगा शिविर, स्काउट गाइड व बच्चे रेल यात्रियों की करेंगे सेवा
नीमकाथाना : नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर के 51वें वर्ष का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन नीमकाथाना स्काउट गाइड के प्रधान एवं समाजसेवी दौलत राम गोयल ने किया। यह शिविर प्रतिवर्ष की भांति 17 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित होगा।
शिविर में नीमकाथाना के स्काउट-गाइड और बच्चे रेल यात्रियों की सेवा करेंगे। इस सेवा कार्य का शुभारंभ यात्रियों को शरबत पिलाकर किया गया। यह जल सेवा पिछले 50 वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है और अब अपने 51वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
इस अवसर पर दौलत गोयल, लालचंद सोनी, गिरधारी लाल डावर, राधेश्याम शर्मा, दामोदर टेलर, बाबूलाल, धर्मपाल, पुरुषोत्तम भारद्वाज, अनिल पोद्दार, रामकुमार जाट, विमल भारद्वाज, सुरेश यादव, घनश्याम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में रेल यात्री और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2155906


