मंगलूणा में सामूहिक ग्राम सभा:अटल प्रगति पथ तालाब की ढाणी से गढ़ तक नहीं बनाने से नाराजगी
मंगलूणा में सामूहिक ग्राम सभा:अटल प्रगति पथ तालाब की ढाणी से गढ़ तक नहीं बनाने से नाराजगी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के मंगलूणा गांव में रविवार को अटल प्रगति पथ को लेकर एक सामूहिक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। गांव के मुख्य चौक स्थित मुसाफिर खाने में हुई इस सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने सरकार की ओर से स्वीकृत अटल प्रगति पथ को तालाब की ढाणी बस स्टैंड से गांव के बीच होकर निकालने की मांग उठाई।
सभा में दाऊद खान, आसिफ खान, सोन सिंह राजपूत, प्रशासक प्रतिनिधि बीरबल, अशोक बिनावरा, शब्बीर खान शिफा, रामस्वरूप और राजेंद्र शर्मा सहित कई वक्ताओं ने मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने बताया कि गांव के लिए स्वीकृत अटल प्रगति पथ का मूल प्रस्ताव लक्ष्मणगढ़-सालासर सड़क से तिड़ोकी तक था। स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में भी इसी मार्ग को शामिल किया गया था।
लोगों का कहना है कि तालाब की ढाणी से होकर गुजरने वाला मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है। सालासर-लक्ष्मणगढ़ रूट की बसें इसी मार्ग से संचालित होती हैं और ग्रामीणों का सर्वाधिक आवागमन भी इसी रास्ते पर रहता है। इसके बावजूद, सड़क निर्माण अन्य मार्ग पर किए जाने की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीण आसिफ खान ने कहा कि अटल प्रगति पथ की सौगात मिलने पर सभी ग्रामीण खुश थे। उन्हें उम्मीद थी कि सड़क तालाब की ढाणी से बालाजी चौक होते हुए तिड़ोकी रास्ते तक बनेगी। हालांकि अब उन्हें जानकारी मिली है कि तालाब की ढाणी से गढ़ तक सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर ग्राम सभा आयोजित कर पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही सड़क निर्माण करवाने की मांग की गई।
इस सभा में पूर्व सरपंच भागीरथ जांगिड़, नंदू सिंह, सफी खान, सद्दाम खान, संदीप ढाका, इरफान खान, राजू चोपदार, हरीश शर्मा, उस्मान गन्नी कुरेशी, प्रेम भास्कर, महादेव योगी, किशन सैन और भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2155906


