सड़क हादसे में युवक की मौत:झुंझुनूं-सीकर मार्ग पर हुआ हादसा, कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
सड़क हादसे में युवक की मौत:झुंझुनूं-सीकर मार्ग पर हुआ हादसा, कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ कस्बे के पूनिया बास के पास एक सड़क हादसे में बाइक ड्राइवर की मौत हो गई। एक स्कॉर्पियो कार ने डिवाइडर कूदकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत मुकुंदगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार झुंझुनूं से मुकुंदगढ़ की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार नवलगढ़ से झुंझुनूं की ओर जा रहा था। बस स्टैंड के पास अचानक स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर झुंझुनूं की ओर जा रहे बाइक सवार से टकरा गई।

मृतक की पहचान नवलगढ़ के बाय निवासी राकेश कुमार पुत्र जुगुल किशोर (36 वर्ष) के रूप में हुई है। राकेश मेडिकल डिप्लोमा कर रहा था और बगड़ में प्रैक्टिकल देने जा रहा था।
इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर सहित दो महिलाएं भी घायल हुईं। उन्हें मुकुंदगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
राकेश कुमार विवाहित था और उनके दो बेटे हैं। सूचना मिलने पर मुकुंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2155906


