जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित युसूफ नूर मोहम्मद गर्ल्स स्कूल, मोहल्ला व्यापारियान में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मुमताज अली कुरैशी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अहसान गोरी (मुख्य चिकित्सा एवं अतिरिक्त अधिकारी), हाजी याकूब थीम एवं हाजी मोहम्मद रफीक कुरैशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मुस्ताक कुरैशी ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. मुमताज कुरैशी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि बेटियां देश का गौरव और भविष्य हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जब बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलता है, तो वे हर क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज मंच पर सम्मानित हो रही बच्चियों की चमकती आंखें उनके उज्ज्वल भविष्य की गवाही दे रही हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यह सम्मान केवल मोमेंटो और सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की पहचान है। उन्होंने बच्चियों को संदेश दिया कि चुनौतियों से घबराए बिना अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से आगे बढ़ें और देश-विदेश में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अहसान गोरी ने भी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए करियर और सफलता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं हाजी याकूब थीम ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में दीन और दुनियावी दोनों तरह की शिक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी एक नहीं बल्कि दो परिवारों को संवारती है और समाज को संस्कार, अदब और सलीका सिखाती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया। बच्चियों ने शादी में फिजूलखर्ची, बढ़ती महंगाई, अशिक्षा, कम उम्र में विवाह, महिलाओं की शिक्षा और पारिवारिक समस्याओं जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिए। एक छात्रा ने मां के महत्व पर भावुक संदेश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर दिखावटी प्यार से अधिक जरूरी है कि हम वास्तविक जीवन में माता-पिता को सम्मान और सहारा दें।

छात्राओं ने वर्तमान राजनीति पर भी व्यंग्यात्मक नाटक प्रस्तुत कर जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्राओं की प्रतिभा और सामाजिक सोच की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान हाजी जब्बार खत्री, मुफ्ती शफीक साहब, मौलाना मोहम्मद इमरान, प्रिंसिपल ओवैस कुरैशी, एडवोकेट आबिद बहलीम, डॉ. अख्तर खान, अयूब खान पीएचडी, मोहम्मद सलीम कुरैशी, फारूक मास्टर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल फरीदा बानो ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका शाहीना बानो ने किया, जबकि समापन दुआ मौलाना मोहम्मद इमरान साहब द्वारा करवाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2154627


