[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोकलवास में माइंस ढहने का मामला:एक मजदूर अभी भी लापता, 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

मोकलवास में माइंस ढहने का मामला:एक मजदूर अभी भी लापता, 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोकलवास में माइंस ढहने का मामला:एक मजदूर अभी भी लापता, 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के मोकलवास पंचायत के झरिंडा में एक खान में हुए भूस्खलन के बाद 18 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक खान में दबे मजदूर दयाल चंद को बाहर नहीं निकाला जा सका है। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मजदूर को निकालने के लगातार प्रयास कर रही हैं।

मौेक पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के लोग।
मौेक पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के लोग।

चार मजदूर दब गए थे, तीन को निकाला गया

घटना मंगलवार को हुई थी। खान में मलबा ढहने से चार मजदूर दब गए थे। तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर कोटपूतली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक अन्य मजदूर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा था।

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि, संसाधनों की कमी के कारण दबे हुए मजदूर को बाहर निकालने में चुनौतियां आ रही हैं। प्रशासन और बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

ये अधिकारी मौके पर पहुंचे

इस दौरान मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, एसीएम महिपाल राजावत, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान और कोतवाली थाना अधिकारी राजेश डूडी सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौजूद हैं। वे बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles