[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट पेपर लीक को लेकर सीकर में NSUI का प्रदर्शन:भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच करवाने की मांग; केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नीट पेपर लीक को लेकर सीकर में NSUI का प्रदर्शन:भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच करवाने की मांग; केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

नीट पेपर लीक को लेकर सीकर में NSUI का प्रदर्शन:भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच करवाने की मांग; केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीकर में आज NSUI ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

NSUI नेता महेश चौधरी, राकेश शर्मा, मुकेश तारपुरा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। मामले में भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच करवाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

देखें विरोध-प्रदर्शन के PHOTOS

केंद्र सरकार युवाओं से खिलवाड़ कर रही

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि भाजपा के नेता पेपरलीक में शामिल हैं, जो एग्जाम रद्द हुआ उसमें शामिल हुए 23 लाख स्टूडेंट्स के परिवारों का सपना भी चकनाचूर हुआ है।

पेपरलीक के जिन आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है वो भी भाजपा से जुड़े हैं। कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है। जिन आरोपियों को पकड़ा है, वो कह रहे हैं कि बड़े नेताओं को बचाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चौधरी ने कहा कि भाजपा जब राजस्थान की सरकार में आई तो पेपरलीक के माफियाओं को पकड़ने का वादा किया था, आज छात्र इंतजार कर रहे हैं कि NEET पेपरलीक के आरोपी कब पकड़े जाएंगे?

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उद्योग नगर सीआई राजेश बुडानिया मय जाब्ता मौजूद रहे। NSUI कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद कलेक्ट्रेट के गेट के सामने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की।

Related Articles