शैक्षिक महासंघ ने गर्मी छुट्टियों में कटौती का विरोध किया:सुजानगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 8 सूत्री मांगें रखीं
शैक्षिक महासंघ ने गर्मी छुट्टियों में कटौती का विरोध किया:सुजानगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 8 सूत्री मांगें रखीं
सुजानगढ़ : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) उपशाखा सुजानगढ़ ने गर्मी की छुट्टियों में कटौती को लेकर ज्ञापन दिया। रैली के रूप में बड़ी संख्या में टीचर्स एसडीएम कार्यालय पहुंचे। टीचर्स ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं जिला कलेक्टर चूरू के नाम ज्ञापन दिया। महासंघ से जुड़े टीचर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। ज्ञापन में लिखा कि राजस्थान की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए अवकाश 17 मई से 30 जून तक किया जाए एवं 10 दिनों की कटौती वापिस ली जाए। साथ ही संस्था प्रधान द्वारा घोषित साधिकार अवकाश में भी एक दिन की कटौती वापस ली जाए।

महासंघ ने थर्ड ग्रेड टीचर्स के लंबे समय से पेंडिंग पड़े प्रमोशन किए जाने, शारीरिक शिक्षकों का स्थाईकरण करने सहित 8 सूत्री मांगें रखी।
इस दौरान प्रदेश विभाग संगठन मंत्री रामेश्वर लाल खीचड, उपशाखा अध्यक्ष कमल जाखड़, मंत्री मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य , रामावतार शर्मा, आशा राठौड़, पप्पूराम मीणा, धर्मसिंह मीणा, कमलेश कुमार सिंघल, भागीरथ गर्ग, मोनिका झूरिया, माया चौधरी, कमलेश चौधरी, मोहिनी, सुमन वर्मा सावित्री गुर्जर, बलदेव सिंह, हरिप्रसाद टेलर, शिवभगवान रोहिला, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में टीचर्स मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152495


