तारानगर में सुरभि प्रतिभा सम्मान समारोह:उत्कृष्ट छात्रों और अभिभावकों को किया सम्मानित
तारानगर में सुरभि प्रतिभा सम्मान समारोह:उत्कृष्ट छात्रों और अभिभावकों को किया सम्मानित
तारानगर : तारानगर में ब्लॉक स्तरीय सुरभि प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और छात्रों का मनोबल बढ़ाना था।
समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राजेंद्र कुमार थे, जबकि सीबीईओ बबलेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भामाशाह पवन कुमार धीरवासिया ने छात्रों के सम्मान कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की घोषणा की।
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर लगन से अध्ययन करने और अपने करियर के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर लीलाधर मित्तल, एसीबीईओ प्रथम संजय शर्मा और एसीबीईओ द्वितीय भागचंद सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सीबीईओ बबलेश शर्मा ने भामाशाहों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और शिक्षा विभाग के सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा का स्तर सुदृढ़ हो सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152494


