छ:न्याति ब्राह्मण संघ ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:मलसीसर घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, पीड़ित को मुआवजे की मांग
छ:न्याति ब्राह्मण संघ ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:मलसीसर घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, पीड़ित को मुआवजे की मांग
रतनगढ़ : कस्बे के छ:न्याति ब्राह्मण संघ ने मलसीसर भादरा घटनाक्रम से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री के नाम पुलिस थानाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष श्यामलाल पारीक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, आरोपियों के विरुद्ध कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।
ज्ञापन में पीड़ित बच्चे को उचित उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने और परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की गई। इस अवसर पर दाधीच समाज के अध्यक्ष मोहनलाल रतावा, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप पारीक, चिरंजीलाल जोशी, कमलकिशोर शर्मा, शंकरलाल सारस्वत, महेश पारीक, पवन पारीक धातरी, राममोहन रतावा, गोविंद रतावा, नारायण शर्मा और सुरेश शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152496


