[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में फार्म पौंड में डूबे व्यक्ति की मौत:सिविल डिफेंस ने 15 फीट गहरे पानी से शव निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना में फार्म पौंड में डूबे व्यक्ति की मौत:सिविल डिफेंस ने 15 फीट गहरे पानी से शव निकाला

पलसाना में फार्म पौंड में डूबे व्यक्ति की मौत:सिविल डिफेंस ने 15 फीट गहरे पानी से शव निकाला

रानोली : रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना में एक फार्म के पौंड में नहाने उतरे 50 वर्षीय सुखराम पुत्र परसाराम की डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे चकतुरकिया-भगतपुरा गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, सुखराम खेत के पास बने फार्म पौंड में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए। फार्म पौंड में लगभग 15 फीट गहरा पानी भरा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। टीम मौके पर पहुंची और पानी में उतरकर शव की तलाश शुरू की। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद शाम लगभग 5:30 बजे सुखराम का शव फार्म पौंड से बाहर निकाला गया।

घटनास्थल पर पलसाना नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया और रानोली थानाधिकारी रामलाल सहित पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से फार्म पौंडों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सावधानी संबंधी निर्देश लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles