जिला कलेक्टर आशीष मोदी पहुंचे सांवली आरोग्य सदन
स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना, कोलकाता के नीरू-संदीप सेक्सरिया द्वारा प्रायोजित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को बजाज ग्राम सांवली स्थित श्री कल्याण आरोग्य सदन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिला कलेक्टर ने अस्पताल की टीबी यूनिट, फिजियोथेरेपी सेंटर एवं डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर उपचार व्यवस्थाओं, उपकरणों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उपचार, स्वच्छता, भोजन एवं अन्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। मरीजों ने अस्पताल में उपलब्ध उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों के व्यवहार एवं बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में श्री कल्याण आरोग्य सदन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने ट्रस्ट, चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि सेवा भावना के साथ किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
निरीक्षण के दौरान कोलकाता के नीरू-संदीप सेक्सरिया द्वारा प्रायोजित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन भी जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती उपस्थित रहे। अतिथियों ने कंप्यूटर लैब का अवलोकन कर इसे विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, आरपी पंसारी, सचिव कांताप्रसाद मोर, ईश्वर सिंह राठौड़, अभिषेक मोर, जगदीश चौकडीका, पन्नालाल सारड़ा सहित अस्पताल ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152426


