सीकर में आवारा कुत्तों पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन
कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच विशेष अभियान तेज, संवेदनशील इलाकों में लगातार कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और कुत्तों के काटने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद सीकर ने विशेष अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में परिषद की टीमें शहर के प्रमुख बाजारों, वार्डों और रिहायशी कॉलोनियों में लगातार अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही हैं।
नगर परिषद द्वारा विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है जहां कुत्तों के काटने की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। अभियान के तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर निर्धारित स्थानों पर छोड़ा जा रहा है, ताकि आमजन, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण के लिए परिषद पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की अधिक समस्या हो तो उसकी सूचना नगर परिषद को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत घर, दुकान और कार्यालयों में डस्टबिन रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फैलाने और “महुआ ऐप” पर सीकर शहर के लिए फीडबैक देने की भी अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152426


