गुढ़ागौड़जी के शनि मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन आज से, भजनों से गूंजेगा परिसर
15 मई को होगा भव्य रात्रि जागरण, 16 मई को प्रसाद वितरण एवं मेले का आयोजन
गुढ़ागौड़जी : कस्बे के टैगोर स्कूल स्थित शनिदेव मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर शुक्रवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संत महात्माओं के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मंदिर पुजारी रविकुमार भार्गव ने बताया कि 15 मई की रात भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आनंद म्यूजिक एंड पार्टी द्वारा श्रद्धामय भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जागरण में श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर होंगे।
उन्होंने बताया कि 16 मई को सुबह 11:15 बजे शनिदेव महाराज को प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा मेले का शुभारंभ होगा। संत कुमार भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152354


