अजय कुमार अग्रवाल की अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति
अजय कुमार अग्रवाल की अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल को उनकी सामाजिक सेवाभावी कार्यों से प्रभावित होकर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल इंदौर की अनुशंसा पर एवं निर्देशानुसार अजय कुमार अग्रवाल को इस पद के लिए मनोनीत किया गया है। अजय कुमार अग्रवाल बिरला शिक्षण संस्थान में आने से पहले अपने प्रोफेशनल करियर में दिग्जाम लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फिंक्वेस्ट फाइनेंशियल सॉल्यूशन लिमिटेड के वरिष्ठ सलाहकार एवं अदविका ऐजिस सर्विसेज एल.एल. पी. के. फाउंडर डायरेक्टर रह चुके हैं।
अजय कुमार अग्रवाल सामाजिक तौर पर वर्षों तक अग्रवाल समाज के शहर प्रमुख अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष (2014-15) में गुजरात प्रदेश अग्रवाल महासभा के महामंत्री रह चुके हैं, साथ ही साथ अजय कुमार अग्रवाल लायंस क्लब इंटरनेशनल 3232J के DCT (2020-21) लायंस क्लब इंटरवेशन जामनगर (ईस्ट) के डायरेक्टर, शिशु विहार हिंदी हाई स्कूल के ट्रस्टी भी रह चुके है।
वर्तमान मेँ अजय कुमार अग्रवाल ASVPT गुजरात के ट्रस्टी श्री अग्रसेन धाम ट्रस्ट गुजरात के ट्रस्टी एवं मंत्री के पदों पर आसीन है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152358


