सहनाली बड़ी में ग्राम रथ का भव्य स्वागत, विधायक हरलाल सहारण बोले – डबल इंजन सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित
सहनाली बड़ी में ग्राम रथ का भव्य स्वागत, विधायक हरलाल सहारण बोले - डबल इंजन सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
गुरुवार को चूरू विधानसभा क्षेत्र के सहनाली बड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक हरलाल सहारण सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं सरकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विधायक सहारण ने कहा कि ग्राम रथ केवल योजनाओं के प्रचार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सरकार और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी अभियान है। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को भी जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, कृषि सहायता, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के प्रयास भी किए गए।
इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा, विकास अधिकारी कैलाश पचारिया, पदम सिंह राठौड़, सुनील ढाका सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152330


