[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षक समस्याओं को लेकर महासंघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

शिक्षक समस्याओं को लेकर महासंघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रीष्मावकाश, डीपीसी, तबादले और RGHS सहित कई मांगों को लेकर उठाई आवाज

रतनगढ़ : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया।

ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश को पूर्ववत रखने, काउंसलिंग के दौरान शाला दर्पण पोर्टल पर रिक्त पदों का प्रदर्शन करने तथा तृतीय श्रेणी सहित सभी पदों पर नियमित एवं समयबद्ध डीपीसी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

इसके अलावा RGHS योजना का सुचारू संचालन, शारीरिक शिक्षकों का स्थायीकरण, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, पंचायत शिक्षकों को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के समान परिलाभ देने तथा कम्प्यूटर अनुदेशकों को एल-10 में समायोजित कर “कम्प्यूटर शिक्षक” पदनाम देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

महासंघ ने संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश व्यवस्था को यथावत जारी रखने की भी मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस दौरान बनवारीलाल जांगिड़, मनोज सारस्वत, राजेश कौशिक, जगनाराम सोडा, नीलेश इंदौरिया, पंकज पीपलवा, ओमप्रकाश महर्षि, ऋषि कुमार सिंह, अशोक वर्मा, सुभाष बाकोलिया, अशोक शर्मा, अन्नम भारद्वाज, अंजू चौहान, नंदकिशोर जांगिड़, भूराराम शर्मा, मंजू कुलहरी, विशाल गुप्ता, महावीर मंडार, पवन शर्मा, हिमांशु जैन, अंकित सेवदा, कुलदीप मरोलिया, विशाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles