कांग्रेस नेता के घर पर 12 से ज्यादा गोलियां बरसाईं:पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी; रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं बदमाश
कांग्रेस नेता के घर पर 12 से ज्यादा गोलियां बरसाईं:पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी; रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं बदमाश
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में कांग्रेस नेता के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने 12 से ज्यादा राउंड फायर किए। हमला वार्ड संख्या 21 में रहने वाले पार्षद और कांग्रेस नेता राजेंद्र बबेरवाल के घर ‘व्हाइट हाउस’ पर हुआ।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम के अनुसार, दोनों बदमाश रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण की गैंग से जुड़े हुए हैं।
पहले देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…



पार्षद घर पर नहीं थे
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए कांग्रेस नेता के घर की लोकेशन और जानकारी पक्की की। इसके बाद घर के मेन गेट पर फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय पार्षद राजेंद्र बबेरवाल घर में नहीं थे। राजेंद्र की पत्नी, बेटी, पिता, भाई सुनील बवेरवाल और उनकी पत्नी घर में ही मौजूद थे।
फायरिंग की सूचना के बाद डीएसपी इंसार अली और सीआई गौरव खिड़िया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। राजेंद्र बबेरवाल पार्षद होने के साथ ही प्रॉपर्टी व्यवसायी भी हैं। ऐसे में पुलिस रंजिश और धमकी समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पड़ोसी पूर्व पार्षद बोले- गोलियों के खोल बिखरे पड़े थे
राजेंद्र बबेरवाल के पड़ोसी और पूर्व पार्षद दिनेश कुमावत ने बताया- घर के बाहर सुबह करीब साढ़े पांच बजे पटाखों के जैसी तेज आवाज आई। इसके बाद मैं भी दौड़कर घर के बाहर आया। देखा तो बाहर गोलियों के खाली खोल बिखरे पड़े थे। इस वारदात के जरिए डराने-धमकाने का प्रयास किया गया है। साथ ही प्रशासन को बदमाशों ने चुनौती दी है। आम आदमी का जीना दूभर कर रखा है। डर और भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग की
चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया- घटना की सूचना के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान चूरू के तारानगर रोड पर डीएसटी और पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों का पीछा किया। पीछा करते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में अनमोल नाम के बदमाश के गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं उसके साथी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी पंजाब के बताए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152170

