सुजानगढ़ जनसुनवाई में पेयजल समस्या रहा प्रमुख मुद्दा:गोचर भूमि पर अवैध कब्जे, रास्ते बंद करने की भी शिकायतें, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
सुजानगढ़ जनसुनवाई में पेयजल समस्या रहा प्रमुख मुद्दा:गोचर भूमि पर अवैध कब्जे, रास्ते बंद करने की भी शिकायतें, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ पंचायत समिति में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पानी की समस्या का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान जाट छात्रावास के सामने के लोगों ने क्षेत्र में नालियों का पानी सड़कों पर भर जाने से होने वाली परेशानी से अवगत करवाया। सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द विश्वेंद्रा ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग रखी।
इसी तरह बालेरा के भगवानाराम ने कोड़ासर बिदावतान में ताल की गोचर भूमि में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मामले में 2024 से अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने गांव में बिना सहमति कटानी रास्ता काटने की भी शिकायत की।
निवर्तमान पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा ने दुलिया बास में बड़े नालों की सफाई के टेंडर निकालने की मांग उठाई। उन्होंने दुलिया नाले के निर्माण की मांग भी रखी। साथ ही गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत भी की।
जनसुनवाई में एडीएम संतोष मीणा, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, डीटीओ बजरंगलाल खीचड़, राजेश स्वामी, कृषि विभाग एडी गोविंद सिंह, एसीबीओ रणजीत भींचर, बीएल मायल, एबीडीओ मुकेश यादव, नगर परिषद एटीपी उदय सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152171

