सरदारशहर में सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का विरोध:केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर में सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का विरोध:केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर : केंद्र सरकार द्वारा सोना, चांदी और प्लेटिनम पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) बढ़ाने के निर्णय के विरोध में मंगलवार को श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान, सरदारशहर की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से भेजा गया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार ने 13 मई से सोना चांदी और प्लेटिनम पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इस वृद्धि से सर्राफा व्यापार, ज्वेलरी उद्योग और आम उपभोक्ताओं पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच सोने-चांदी की कीमतों में और वृद्धि होने से विवाह एवं सामाजिक आयोजनों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। इसके साथ ही, ज्वेलरी निर्माण से जुड़े कारीगरों, स्वर्णकारों एवं छोटे व्यापारियों के रोजगार पर भी नकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
समाज के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि सर्राफा व्यापार एवं आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इंपोर्ट ड्यूटी में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए अथवा उस पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि व्यापार और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संस्थान के अध्यक्ष रतनलाल डांवर, मंत्री बनवारी लाल भामा, युवा मंडल अध्यक्ष शेखर ढल्ला, मंत्री देव भामा, संरक्षक हनुमानमल मौसूण, उपाध्यक्ष सांवरमल रोडा व धर्मचंद जोड़ा, उपमंत्री मनोज कुमार भामा, रामलाल मौसूण, कनक मल डांवर, अंजनी कड़ेल, संजय तोशावड़, शिवकुमार आर्य, श्यामसुंदर कड़ेल, रतनलाल जांगलवा, देवचंद लावट, निखिल रोडा, हरीश मौसूण, नितेश कड़ेल, नारायण ढल्ला, अमित ढल्ला, चांदरतन रोडा, हर्षित भामा, प्रियांशु ढल्ला, विजय रोडा, अंजनी ढल्ला, हरिओम भामा, सुनील जंगलवा, अभिषेक जांगलवा, गणेश कड़ेल, सुशील ढल्ला, धीरज जोड़ा, मनीष भामा, सुभाष झींगा, सुरजीत देवाल, दिनेश तोषावड़ सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152165
