सीएसआईआर-सीरी में 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस:राज्यपाल और डिप्टी सीएम होंगे शामिल, प्रदर्शनी लगाई जाएगी
सीएसआईआर-सीरी में 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस:राज्यपाल और डिप्टी सीएम होंगे शामिल, प्रदर्शनी लगाई जाएगी
पिलानी : जयपुर में सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीरी) के परिसर में 11 मई, 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाएगा। इस समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और विज्ञान भारती – राजस्थान के सचिव मेघेन्द्र शर्मा सहित कई अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। गणमान्य अतिथि सभा को संबोधित करेंगे और विज्ञान तथा स्वदेशी प्रौद्योगिकी के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।
स्वदेशी प्रौद्योगिकियों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
कार्यक्रम में सीएसआईआर-सीरी द्वारा विकसित अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी संस्थान की अनुसंधान और नवाचार क्षमताओं को प्रदर्शित करेगी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपति, निदेशक एवं शीर्ष अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को पूरे देश में मनाया जाता है। यह दिवस 1998 में ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत हुए पोखरण-II परमाणु परीक्षणों की ऐतिहासिक सफलता की याद में मनाया जाता है। यह अवसर भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों, नवाचार, स्वदेशी प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति को रेखांकित करता है।
नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
जयपुर केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. साईं कृष्णा वड्डादि ने बताया कि सीएसआईआर-सीरी द्वारा आयोजित यह समारोह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होगा। यह अकादमिक और औद्योगिक जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143943


