नीमकाथाना में स्वच्छ शहर अभियान हुआ तेज:निरीक्षण के लिए सड़क पर उतरे पालिका ईओ, वाहनों में कचरा डालने की अपील
नीमकाथाना में स्वच्छ शहर अभियान हुआ तेज:निरीक्षण के लिए सड़क पर उतरे पालिका ईओ, वाहनों में कचरा डालने की अपील
नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष स्वच्छ शहर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नए जुड़े गांवों तक सफाई व्यवस्था का विस्तार किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका फायदा मिल रहा है। पालिका की टीम ने हीरानगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
पालिका ईओ ने किया निरीक्षण
नगर पालिका ईओ रणजीत सिंह खुद सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आए। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल पालिका की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में वर्षों से खराब पड़े सार्वजनिक शौचालयों और पेशाबघरों की मरम्मत कार्य भी शुरू करवा दिया है। जगह-जगह नए यूरिनल और पाइप लगाए जा रहे हैं। इस कार्य की जिम्मेदारी पालिका जेईएन महेंद्र गुज्जर को सौंपी गई है, जिन्हें सभी सार्वजनिक शौचालयों और यूरिनलों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिनभर अलग-अलग समय पर चलेगी कचरा संग्रहित गाड़िया
ईओ रणजीत सिंह ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था अब पूरी तरह रूटीन सिस्टम पर चलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो टिपर भेजे जा रहे हैं ताकि लोगों को कचरा डालने में परेशानी न हो। पालिका प्रशासन के अनुसार सुबह से लेकर रात तक कई चरणों में कचरा संग्रहण किया जाएगा। कोर्ट परिसर, छावनी क्षेत्र, खेतड़ी मोड़, भूदोली रोड, कपिल मंडी, सब्जी मंडी और सुभाष मंडी सहित व्यावसायिक इलाकों में निर्धारित समय पर ट्रैक्टर पहुंचेंगे। इसके अलावा दोपहर और रात में भी अतिरिक्त वाहन लगाए गए हैं।
वाहनों में कचरा डालने की अपील
ईओ ने बताया कि नगर पालिका ने 5 से 6 गाड़ियां अलग-अलग टाइम पीरियड में कचरा उठाने के लिए लगा रखी हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क पर कचरा डालने के बजाय निर्धारित वाहनों में ही कचरा डालें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142774


