माता-पिता की पुण्यस्मृति में पुत्रों ने लगाया वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगी राहत
माता-पिता की पुण्यस्मृति में पुत्रों ने लगाया वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगी राहत
बिसाऊ : ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में राहगीरों और यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटिक ने बताया कि बाईपास स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर के बाहर जल मंदिर में स्वर्गीय सावित्री देवी एवं स्वर्गीय श्री रामावतार पारीक की पुण्यस्मृति में उनके सुपुत्र मांगीलाल, अजय और रोहित पारीक द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए यह कार्य मानव सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर श्रीकिशन पारीक ने फीता काटकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया।
समारोह में मुक्तिधाम अध्यक्ष गोपी किशन पारीक, मंत्री कपिलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर महनसरियां, रामगोपाल सोनी, पवन मिश्रा, विजय राव, मुकेश गांगियासर, विनोद सैनी, चंद्रकांत राव, हनुमान पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2141360


