जाजोद में शेषनागजी महाराज की चतुर्थ निशान पदयात्रा व स्थापना दिवस आज
डीजे के साथ झांकी निकलेगी, प्रसादी का वितरण भी होगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद में शेषनागजी महाराज की चतुर्थ निशान पदयात्रा और स्थापना दिवस आज मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी मखन लाल सोलंकी, शंकर लाल योगी और संजय नायक ने बताया कि शेषनागजी महाराज का स्थापना दिवस डीजे के साथ झांकी और विशाल निशान पदयात्रा के रूप में मनाया जाएगा। यह पदयात्रा गांव के मैंन चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण से प्रातः सवा 8 बजे शुरू होगी। पदयात्रा गांव के मुख्य बाजारों से होते हुए शेषनाग धाम पहुंचेगी। मंदिर परिसर में बाबा की आरती की जाएगी। इसके बाद सवा 11 बजे खीर और चूरमे का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। उन्होंने भक्तों से अधिक संख्या में बाबा के दर्शन करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140227


