समाजसेवी मन्नालाल भाटी का निधन, पंचतत्व में विलीन
समाजसेवी मन्नालाल भाटी का निधन, पंचतत्व में विलीन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के चर्चित एवं सक्रिय पत्रकार नरेश भाटी के पिता, पूर्व जलदायकर्मी एवं समाजसेवी मन्नालाल भाटी का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
सोमवार सुबह संचिया माता स्थित उनके निवास से निकली शवयात्रा अगुणा मोहल्ला श्मशान घाट पहुंची, जहां सैकड़ों नागरिकों ने अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र दिनेश और नरेश ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
मन्नालाल भाटी अपने पीछे पत्नी संतोष, पुत्र दिनेश, नरेश सहित पुत्र-पुत्रियों, पोते-नातियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे जलदाय विभाग में फिटर सेकेंड के पद पर कार्यरत रहे और कुछ वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे।
अपने सेवा काल में वे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों के बीच उनकी मिलनसार छवि रही, जिससे उनका व्यापक सामाजिक जुड़ाव बना रहा। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते रहे।
उनके निधन से न केवल भाटी परिवार, बल्कि मित्रों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर है। शोक समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, पत्रकार, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उनके निवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एम.एम. पुकार, जनसम्पर्क उपनिदेशक कुमार अजय, डॉ. आरिफ खान, रवि दाधीच, आशीष गौतम, पवन शर्मा, दीपचंद खींची, मीनालाल खींची, रवि सेन, नगर पालिका पीआरओ किशन उपाध्याय, कुंज बिहारी बिरमीवाला, देश दीपक किरोड़ीवाल, मनोज शर्मा, ललित चौहान, मोहम्मद अली पठान, महेंद्र सोनी, बीरबल नोखवाल, पंकज शर्मा, अभिषेक सरोवा, ओम तंवर, राजेश रक्षक, राकेश दाधीच सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं परिजन उपस्थित रहे।
मन्नालाल भाटी के निधन से क्षेत्र ने एक सज्जन, कर्मठ और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2139168


