भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झुंझुनूं में जश्न का माहौल
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झुंझुनूं में जश्न का माहौल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार उत्सव मनाया। चुना चौक स्थित रामलीला मैदान के सामने सोमवार को आयोजित विजय उत्सव में आतिशबाजी, मिठाई वितरण और जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और विकासवादी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है, जिससे जनता का समर्थन निरंतर बढ़ रहा है।
विजय उत्सव का आयोजन गायत्री शर्मा एवं विनोद राजपूत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुना चौक समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत आमजन के विश्वास और पार्टी की नीतियों की स्वीकार्यता का प्रमाण है।
इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट पंकज बावलिया, एडवोकेट नीरज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा (प्रिंसिपल), बंटी सोनी, गोपी पुरोहित, गायत्री पुजारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139169


